सूचना: यह लेख सुसमाचार श्रृंखला का एक भाग है।
आदि में परमेश्वर ने, जिसने आकाश और पृथ्वी को बनाया, मनुष्य को अपने ही स्वरूप में रचा। इससे पहले परमेश्वर ने तारे, पेड़, मछलियाँ, पक्षी और भूमि के सब पशु बनाए थे, परन्तु केवल मनुष्य ही परमेश्वर के स्वरूप में रचा गया।
परमेश्वर की सारी सृष्टि में मनुष्य अनोखा था, क्योंकि परमेश्वर ने उसमें अपना श्वास फूँका। परमेश्वर ने मनुष्य को पशुओं से भिन्न बनाया: उसके पास केवल एक भौतिक शरीर ही नहीं, बल्कि एक जीवित प्राण भी था।
और यहोवा परमेश्वर ने भूमि से सब भाँति के वृक्ष, जो देखने में मनोहर और जिनके फल खाने में अच्छे हैं, उगाए, और वाटिका के बीच में जीवन के वृक्ष को और भले या बुरे के ज्ञान के वृक्ष को भी लगाया।
तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को लेकर
अदन की वाटिका में रख दिया,
कि वह उसमें काम करे और उसकी रखवाली करे।
और यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी,
“तू वाटिका के किसी भी वृक्षों का फल खा सकता है;
पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है,
उसका फल तू कभी न खाना:
क्योंकि जिस दिन
तू उसका फल खाएगा
उसी दिन अवश्य मर जाएगा।”
उत्पत्ति 2:9, 15-17
परमेश्वर ने अदन देश में एक वाटिका लगाई, जिसमें बहुत प्रकार के वृक्ष थे। वाटिका के बीच में दो विशेष वृक्ष थे: जीवन का वृक्ष, और भले या बुरे के ज्ञान का वृक्ष। परमेश्वर ने कहा कि वे सब सुन्दर फलदार वृक्षों का फल खा सकते हैं – केवल एक को छोड़कर। उन दो विशेष वृक्षों में से एक, अर्थात् भले या बुरे के ज्ञान के वृक्ष के विषय में परमेश्वर ने कहा: “उसका फल तू कभी न खाना”! परमेश्वर ने मनुष्य को उस वृक्ष का फल खाने से केवल मना ही नहीं किया, बल्कि यह भी कहा कि जिस दिन वह उसका फल खाएगा, उसी दिन वह अवश्य मर जाएगा।
अतः जब स्त्री ने देखा कि उस वृक्ष का फल खाने में अच्छा,
और देखने में मनभाऊ,
और बुद्धि देने के लिये चाहने योग्य भी है,
तब उसने उसमें से तोड़कर
खाया;
और अपने पति को भी दिया, जो उसके साथ था और
उसने भी खाया।
उत्पत्ति 3:6
सर्प के द्वारा धोखा खाकर और उसकी बातों में आकर, स्त्री ने उस फल को खा लिया। उसने देखा कि वह वृक्ष और उसका फल सुन्दर है, और उसने सोचा कि इससे वह बुद्धिमान हो जाएगी; इसलिए उसने उसे खाया, और फिर अपने पति को भी दिया, और उसने भी खाया।
परन्तु याद रखो, परमेश्वर ने कहा था…
तो क्या वे मर गए? उनकी आँखें खुल गईं, और उन्होंने अपने लिए लंगोट बना लिये। शरीर से वे जीवित और स्वस्थ थे। इस वचन से स्पष्ट है कि आदम और हव्वा शारीरिक रूप से नहीं मरे। फिर भी परमेश्वर ने बिल्कुल साफ़ कहा था:
वे मर गए!
टिप्पणी: मनुष्य को परमेश्वर के साथ सदा जीवित रहने के लिए बनाया गया था। जिस दिन आदम ने पाप किया, वह आत्मिक रूप से मर गया और उसके शरीर के मरने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई, जिसके कारण 930 वर्ष की आयु में उसकी शारीरिक मृत्यु हुई (उत्पत्ति 5:5); और जो लोग उससे अलग हैं, उनके लिए एक निश्चित “दूसरी मृत्यु” (प्रकाशितवाक्य 20:14), अर्थात् परमेश्वर से अनन्त अलगाव, बाट जोह रही है।
तब यहोवा परमेश्वर, जो दिन के ठंडे समय वाटिका में फिरता था, उसका शब्द उनको सुनाई दिया। तब आदम और उसकी पत्नी वाटिका के वृक्षों के बीच यहोवा परमेश्वर से छिप गए।
तब यहोवा परमेश्वर ने पुकारकर आदम से पूछा,
“तू कहाँ है?”
उसने कहा, “मैं तेरा शब्द वाटिका में सुनकर
डर गया,
क्योंकि मैं नंगा था;
इसलिए छिप गया।”
उत्पत्ति 3:8-10
ध्यान दो: आज्ञा तोड़ने से पहले, पवित्रशास्त्र उत्पत्ति 2:25 में कहता है कि
परन्तु अब, वर्जित फल खाने के बाद, उन्हें मालूम हुआ कि वे नंगे हैं, और उन्होंने अपने लिए लंगोट बना लिये; वे परमेश्वर के सामने से छिप गए, और जब यहोवा ने पुकारा तो आदम डर गया। उनके साथ कुछ हुआ था – पर शारीरिक रूप से नहीं। परिवर्तन भीतर हुआ था। हाँ, वे मर गए, ठीक वैसे ही जैसे परमेश्वर ने कहा था; परन्तु वह शारीरिक मृत्यु नहीं, बल्कि आत्मिक मृत्यु थी (इफिसियों 2:5, कुलुस्सियों 2:13)।
जब आदम का पुत्र उत्पन्न हुआ, तो लिखा है कि वह बालक अपने पिता आदम की समानता और स्वरूप में उत्पन्न हुआ।
आदम परमेश्वर के स्वरूप में रचा गया था। शेत अपने पिता आदम की समानता और स्वरूप में उत्पन्न हुआ, जो आत्मिक रूप से मर चुका था। इसलिए शेत भी जन्म से ही आत्मिक रूप से मरा हुआ था।
जो हुआ उसे और अच्छी तरह समझने के लिए हमें रोमियों 5:12 को देखना होगा:
इसलिए जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया,
और पाप के द्वारा मृत्यु आई,
और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई,
क्योंकि सब ने पाप किया।
रोमियों 5:12
एक मनुष्य, अर्थात् आदम के द्वारा पाप जगत में आया। उसका परिणाम आत्मिक मृत्यु था, और यह आत्मिक मृत्यु फिर सब मनुष्यों में फैल गई, यहाँ तक कि हर मनुष्य, आदम का हर वंशज, आत्मिक रूप से मरा हुआ ही इस संसार में आता है।
परमेश्वर के विरुद्ध आदम के विद्रोह के बाद उसके वंशजों के विषय में, कृपया इन तीन पदों पर ध्यान दो:
पर जैसी अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के वरदान की नहीं,
क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे,
तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात् यीशु मसीह के अनुग्रह से हुआ
बहुत से लोगों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ।
रोमियों 5:15
इसलिए जैसा एक अपराध सब मनुष्यों के लिये दण्ड की आज्ञा का कारण हुआ,
वैसा ही एक धार्मिकता का काम भी सब मनुष्यों के लिये जीवन के निमित्त धर्मी ठहराए जाने का कारण हुआ।
रोमियों 5:18
क्योंकि जैसा एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से बहुत लोग पापी ठहरे,
वैसे ही एक मनुष्य के आज्ञा मानने से बहुत लोग धर्मी ठहरेंगे।
रोमियों 5:19
आदम के शारीरिक वंशज केवल आत्मिक रूप से मरे हुए ही नहीं, बल्कि दण्ड के योग्य भी हैं, और पवित्रशास्त्र में परमेश्वर उन्हें पापी कहता है। परन्तु ध्यान दो कि यह दशा उनकी अपनी आज्ञा न मानने से नहीं आई। पवित्रशास्त्र कहता है:
| एक मनुष्य के अपराध से | हम मरे हुए हैं |
| एक अपराध से | हम दण्ड के योग्य हैं |
| एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से | हम पापी हैं |
यदि आदम से हमारा सम्बन्ध हमें आत्मिक रूप से मरा हुआ बनाता है…
यदि आदम से हमारा सम्बन्ध हमें दण्ड के योग्य बनाता है…
यदि आदम से हमारा सम्बन्ध हमें पापी बनाता है, तो
हम आदम से कब जुड़े?
उत्तर है: गर्भ में आते ही।
देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ,
और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।
भजन संहिता 51:5
जिस क्षण हम गर्भ में आते हैं, उसी क्षण हम आदम से जुड़ जाते हैं। हमारी दो आँखें हैं, एक नाक है – और पवित्रशास्त्र के अनुसार एक मरी हुई आत्मा। इस प्रकार हम में से हर एक, जिस क्षण गर्भ में आता है, मनुष्य जाति का सदस्य, आदम का वंशज, और एक मरा हुआ, दण्ड के योग्य पापी बन जाता है।
यहोवा ने स्वर्ग में से मनुष्यों पर दृष्टि की है
कि देखे कि कोई बुद्धिमान, कोई यहोवा का खोजी है या नहीं।
वे सब के सब भटक गए, वे
सब भ्रष्ट हो गए;
कोई सुकर्मी नहीं, एक भी नहीं।
भजन संहिता 14:2-3
निःसन्देह पृथ्वी पर कोई ऐसा धर्मी मनुष्य नहीं
जो भलाई ही करे और जिससे पाप न हुआ हो।
सभोपदेशक 7:20
हम तो सब के सब भेड़ों के समान भटक गए थे…
यशायाह 53:6a
हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं,
और हमारे धार्मिकता के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं।
हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं,
और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है।
यशायाह 64:6
जैसा लिखा है:
कोई धर्मी नहीं,
एक भी नहीं।
कोई समझदार नहीं;
कोई परमेश्वर को खोजनेवाला नहीं।
सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए;
कोई भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं।
रोमियों 3:10-12
जिनमें तुम पहले इस संसार की रीति पर,
और आकाश के अधिकार के अधिपति अर्थात् उस आत्मा के अनुसार चलते थे,
जो अब भी आज्ञा न माननेवालों में कार्य करता है।
इनमें हम भी सब के सब पहले अपने शरीर की लालसाओं में दिन बिताते थे,
और शरीर, और मन की मनसाएँ पूरी करते थे,
और अन्य लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे।
…जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे,
तो हमें मसीह के साथ जिलाया;
इफिसियों 2:2,3,5a
और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों,
और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे…
कुलुस्सियों 2:13a
हम केवल आदम के कारण ही दण्ड के योग्य नहीं हैं, बल्कि हम में से हर एक ने व्यक्तिगत रूप से परमेश्वर की व्यवस्था को तोड़ा है। तो हमने पाप कैसे किया? – इसका विस्तृत अध्ययन अभी हिन्दी में उपलब्ध नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो शिक्षा देखें (अंग्रेज़ी में): What is a sinner?