परमेश्वर के वचन की बदल देनेवाली सामर्थ्य

नीचे दिए गए भाग उन कुछ तरीकों का वर्णन करते हैं जिनसे परमेश्वर का वचन उसे ग्रहण करनेवालों में अपनी बदल देनेवाली सामर्थ्य प्रगट करता है – नये जन्म से लेकर, बढ़ने और बुद्धि तक, और अनन्त जीवन तक। इनमें से बहुत सी प्रतिज्ञाएँ शर्त सहित हैं: वे उत्तर में हम से कुछ माँगती हैं, जैसे विश्वास करना, लालसा करना, ध्यान देना, या उसके वचन को अपने हृदय में रख छोड़ना – जिन्हें नीचे के भागों में रेखांकित किया गया है।

वचन के द्वारा नया जन्म:

“क्योंकि तुम ने नाशवान नहीं पर अविनाशी बीज से
परमेश्वर के जीविते और सदा ठहरनेवाले वचन के द्वारा
नया जन्म पाया है।”
1 पतरस 1:23

वचन के द्वारा विश्वास और जीवन:

“यीशु ने और भी बहुत चिन्ह चेलों के सामने दिखाए,
जो इस पुस्तक में लिखे नहीं गए।
परन्तु ये इसलिए लिखे गए हैं, कि तुम विश्वास करो,
कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है:
और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।”
यूहन्ना 20:30-31

वचन के द्वारा बढ़ना:

“नये जन्मे हुए बच्चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो,
ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ,”
1 पतरस 2:2

वचन के द्वारा परमेश्वर का भय मानना सीखना:

“और वह उसे अपने पास रखे, और अपने जीवन भर उसको पढ़ा करे,
जिससे वह अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना,
और इस व्यवस्था और इन विधियों की सारी बातों को मानने में चौकसी करना, सीखे;”
व्यवस्थाविवरण 17:19

वचन के द्वारा उन्नति:

“और अब मैं तुम्हें परमेश्वर को, और उसके अनुग्रह के वचन को सौंप देता हूँ; जो तुम्हारी उन्नति कर सकता है, और सब पवित्र किए गये लोगों में सहभागी होकर विरासत दे सकता है।”
प्रेरितों के काम 20:32

वचन के द्वारा शुद्ध होना:

“जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे?
तेरे वचन का पालन करने से।”
भजन संहिता 119:9
“तुम तो उस वचन के कारण जो मैंने तुम से कहा है,
शुद्ध हो।”
यूहन्ना 15:3
“…जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम करके अपने आपको उसके लिये दे दिया, कि उसको वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए,”
इफिसियों 5:25b-26

वचन के द्वारा भले कामों के लिये तत्पर:

“सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है
और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धार्मिकता की शिक्षा के लिये लाभदायक है,
ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए।”
2 तीमुथियुस 3:16-17

वचन के द्वारा पाप से बचे रहना:

“मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है,
कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।”
भजन संहिता 119:11

वचन के द्वारा आत्मिक युद्ध:

“परमेश्वर के सारे हथियार बाँध लो कि तुम
शैतान की युक्तियों के सामने खड़े रह सको।”
इफिसियों 6:11
“…और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।”
इफिसियों 6:17b

वचन के द्वारा अपने मन को पहचानना:

“क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत तेज है, प्राण, आत्मा को, गाँठ-गाँठ, और गूदे-गूदे को अलग करके, आर-पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।”
इब्रानियों 4:12

वचन के द्वारा बुद्धिमान बनना:

“यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है;
यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, बुद्धिहीन लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;”
भजन संहिता 19:7

वचन के द्वारा सुसमाचार सुनाने के लिये तैयार:

“और पाँवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी
के जूते पहनकर;”
इफिसियों 6:15

सत्य वचनों का निश्चय जानने के योग्य

“मैं बहुत दिनों से तेरे हित के उपदेश और ज्ञान की बातें लिखता आया हूँ,
कि मैं तुझे सत्य वचनों का निश्चय करा दूँ,
जिससे जो तुझे काम में लगाएँ,
उनको सच्चा उत्तर दे सके।”
नीतिवचन 22:20-21

ताकि तुम जानो कि अनन्त जीवन तुम्हारा है

“मैंने तुम्हें, जो परमेश्वर के पुत्र के नाम पर विश्वास करते हो,
इसलिए लिखा है
कि तुम जानो कि अनन्त जीवन तुम्हारा है।”
1 यूहन्ना 5:13

जब हम परमेश्वर के वचन पर विश्वास करते हैं, उसकी लालसा करते हैं, उस पर ध्यान देते हैं और उसे अपने हृदय में रख छोड़ते हैं, तो वह नया जन्म और जीवन लाता है, हमें बढ़ाता है, हमें यहोवा का भय मानना सिखाता है, हमारी उन्नति करता है, हमें शुद्ध करता है, हर एक भले काम के लिये तत्पर करता है, हमें पाप से बचाए रखता है, आत्मिक युद्ध के लिये हमें हथियार देता है, हमारे मन को जाँचता है, हमें बुद्धिमान बनाता है, सुसमाचार सुनाने के लिये हमें तैयार करता है, और हमें सत्य का निश्चित ज्ञान देता है – इस सत्य समेत कि उसमें अनन्त जीवन हमारा है।

यदि तुम अगला कदम उठाकर इसे व्यवहार में लाना चाहते हो, तो बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएँ देखो, जो इनमें से छः शर्त सहित प्रतिज्ञाओं को, और उन्हें लागू करने की एक व्यावहारिक विधि को समझाता है।


सम्बन्धित लेख

← वचन का महत्त्व पर वापस जाएँ