परमेश्वर का वचन पढ़ो
“और जब वह राजगद्दी पर विराजमान हो,
तब इसी व्यवस्था की पुस्तक, जो लेवीय याजकों के पास रहेगी,
उसकी एक नकल अपने लिये कर ले।
और वह उसे अपने पास रखे,
और अपने जीवन भर उसको पढ़ा करे,
जिससे वह अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना,
और इस व्यवस्था और इन विधियों की सारी बातों को मानने में चौकसी करना,
सीखे;”
व्यवस्थाविवरण 17:18-19
जब परमेश्वर ने अपनी प्रजा को एक राजा के विषय में निर्देश दिए, तो उसने स्पष्ट कर दिया कि राजा
जैसे ही राजगद्दी पर बैठे, वह अपने लिये परमेश्वर के वचन की एक नकल बनाए,
उसे अपने पास रखे, और जीवन भर प्रतिदिन उसे पढ़ने की आदत डाले।
इसके द्वारा राजा अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना सीखता। इसलिए यदि हम आज
परमेश्वर का भय मानना सीखना चाहते हैं, तो हमें भी प्रतिदिन परमेश्वर का वचन
पढ़ने की आदत डालनी होगी!
प्रतिदिन परमेश्वर का वचन पढ़ो!
व्यवस्थाविवरण 8:3 में परमेश्वर कहता है:
“…मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता,
परन्तु जो-जो वचन यहोवा के मुँह से निकलते हैं
उन ही से वह जीवित रहता है।”
व्यवस्थाविवरण 8:3
क्या परमेश्वर का कहा हुआ कोई भी वचन ऐसा है जो हमारे प्राण के लिए बेकार हो?
इस पद में परमेश्वर कहता है कि हर एक वचन मनुष्य के जीवन के लिए है।
हर एक वचन पढ़ो!
“परमेश्वर का एक-एक वचन ताया हुआ है…”
नीतिवचन 30:5a
“सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है
और उपदेश, और समझाने, और सुधारने,
और धार्मिकता की शिक्षा के लिये लाभदायक है,
ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने,
और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए।”
2 तीमुथियुस 3:16-17
इस पद में परमेश्वर कहता है कि सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र दोनों है: #1 परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया, और
#2 लाभदायक। पवित्रशास्त्र का कितना भाग परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है? सारा! पवित्रशास्त्र का
कितना भाग हमारे लिए लाभदायक है? सारा! तो फिर पवित्रशास्त्र का कितना भाग
हमें पढ़ना चाहिए? सारा!
सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र पढ़ो!
क्योंकि लिखा है कि:
- सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है,
- हर एक वचन हमारे प्राण के लिए भोजन हो सकता है,
- और हमें जीवन भर उसे पढ़ने की आज्ञा दी गई है,
इसलिए आओ, हम अपने जीवन के सब दिनों में सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र को पढ़ने का प्रयत्न करें!
ऊपर कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए, और यह विश्वास करते हुए कि यह सच है, हम ये
सुझाव इस आशा से देते हैं कि वे पाठक के लिए सहायक होंगे:
- व्यवस्थाविवरण 17:19, व्यवस्थाविवरण 8:3, 2 तीमुथियुस 3:16-17 को कंठस्थ करो
- पढ़ने की एक उपयुक्त योजना खोजो (नीतिवचन 4:26)
- पढ़ने के लिए एक निश्चित, नियमित समय तय करो
- हर सप्ताह एक निश्चित समय निकालो, ताकि अधिक पढ़ सको या जो छूट गया हो उसे पूरा कर सको (नीतिवचन 22:3)
सम्बन्धित लेख
← वचन ग्रहण पर वापस जाएँ