अपने आप को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं…

यह पत्र एक ऐसे व्यक्ति को लिखा गया था जो नियमित रूप से कलीसिया जाता है। चिन्ता यह है कि कहीं वह शैतान के सबसे बड़े धोखों में से एक में न फँस गया हो: कलीसिया जाना, सही शब्द बोलना, सब सही परम्पराओं का पालन करना, सचमुच यह विश्वास करना कि वह मसीही है – और अपने जीवन के अन्त में यह पाना कि उसका सचमुच उद्धार नहीं हुआ था।

यह वह व्यक्ति हो सकता है जो कलीसिया में तुम्हारे बगल में बैठता है। कृपया यह सत्य बाँटकर उसकी सहायता करो, क्योंकि मसीह ने मेल मिलाप का वचन हमें सौंपा है।

“और सब बातें परमेश्वर की ओर से हैं,
जिसने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल मिलाप कर लिया,
और मेल मिलाप की सेवा हमें सौंप दी है।
अर्थात् परमेश्वर ने मसीह में होकर अपने साथ संसार का मेल मिलाप कर लिया,
और उनके अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया
और उसने मेल मिलाप का वचन हमें सौंप दिया है।”
2 कुरिन्थियों 5:18,19

प्रिय मित्र,

पिछले सप्ताह हमने जो समय साथ बिताया, उसमें मुझे बहुत आनन्द आया। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमने जिन बातों पर चर्चा की, उन पर तुम विचार करते रहो।

तुम्हारा “मैं विश्वास करता हूँ” शब्दों का उपयोग मुझे बहुत चिन्तित करता है। यह शब्द, विश्वास करना, शैतान के द्वारा लोगों को परमेश्वर के सामने उनकी सच्ची दशा के विषय में धोखा देने के लिए उपयोग किया जा सकता है। कृपया प्रार्थना सहित इन पदों पर विचार करो, और गम्भीरता से परमेश्वर से पूछो: “हे प्रभु, मैं तेरे सामने कहाँ खड़ा हूँ?”

कृपया विचार करो कि परमेश्वर का वचन “विश्वास करने” के विषय में क्या कहता है:

“क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा
कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया,
ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो,
परन्तु अनन्त जीवन पाए।”
यूहन्ना 3:16
“तुझे विश्वास है कि एक ही परमेश्वर है; तू अच्छा करता है;
दुष्टात्मा भी विश्वास रखते, और थरथराते हैं।”
याकूब 2:19
उस दिन बहुत लोग मुझसे कहेंगे; ‘हे प्रभु, हे प्रभु,
क्या हमने तेरे नाम से भविष्यद्वाणी नहीं की,
और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला,
और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए?’
तब मैं उनसे खुलकर कह दूँगा, ‘मैंने तुम को कभी नहीं जाना,
हे कुकर्म करनेवालों, मेरे पास से चले जाओ।’
मत्ती 7:22-23

इस मनुष्य ने निश्चय ही परमेश्वर पर विश्वास किया था, और अब वह अनन्तकाल परमेश्वर से अलग बिता रहा है। शैतान ने बहुत से लोगों को इस विषय में धोखा दिया और भ्रमित किया है कि “विश्वास करने” और “मसीही होने” का सचमुच क्या अर्थ है।

जो मुझसे, ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ कहता है,
उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा…
मत्ती 7:21

हर कोई जो कहता है, “मैं मसीही हूँ”, स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं करेगा। हर कोई जो कहता है, “मैं परमेश्वर पर विश्वास करता हूँ”, स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं करेगा।

“अपने आपको परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आपको जाँचो,
क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते,
कि यीशु मसीह तुम में है?
नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।”
2 कुरिन्थियों 13:5

परमेश्वर ने अपने वचन के द्वारा हमें सच्चे विश्वास के प्रमाण दिए हैं। परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन के आधार पर हम अपने विश्वास को परख सकते हैं, कि हम सच्चे विश्वासी हैं या धोखा खा रहे हैं।

(नीचे दिए गए पद यीशु मसीह में सच्चे उद्धार के कुछ प्रमाणों को समझाते हैं।)


1. हर सच्चे विश्वासी के जीवन में एक नये आरम्भ का समय होता है, एक ऐसा समय जब तुम्हारा जीवन बदल जाता है। बाइबल इसे नये सिरे से जन्म लेना कहती है।
“इसलिए यदि कोई मसीह में है
तो वह नई सृष्टि है:
पुरानी बातें बीत गई हैं;
देखो, वे सब नई हो गईं।”
2 कुरिन्थियों 5:17
यीशु ने उसको उत्तर दिया,
“मैं तुझ से सच-सच कहता हूँ,
यदि कोई नये सिरे से न जन्मे
तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।”
यूहन्ना 3:3

क्या तुम्हारे जीवन में कोई ऐसा समय है जब तुम बदल गए?


2. बाइबल यह नहीं सिखाती कि जब हम मसीह के पास आते हैं, तो हम पाप रहित हो जाएँगे। परन्तु हम में उसकी आज्ञाओं को मानने की इच्छा होगी। हम में उसकी इच्छा पूरी करके उसे प्रसन्न करने की इच्छा होगी।
यदि हम उसकी आज्ञाओं को मानेंगे,
तो इससे हम जान लेंगे कि हम उसे जान गए हैं।
जो कोई यह कहता है, “मैं उसे जान गया हूँ,”
और उसकी आज्ञाओं को नहीं मानता,
वह झूठा है; और उसमें सत्य नहीं।
पर जो कोई उसके वचन पर चले,
उसमें सचमुच परमेश्वर का प्रेम सिद्ध हुआ है।
हमें इसी से मालूम होता है, कि हम उसमें हैं।
1 यूहन्ना 2:3-5

क्या तुम में उसकी आज्ञा मानने की इच्छा है?


3. परमेश्वर की सब सच्ची सन्तानों को परमेश्वर ताड़ना देता है।
“क्योंकि प्रभु, जिससे प्रेम करता है, उसको अनुशासित भी करता है;
और जिसे पुत्र बना लेता है, उसको ताड़ना भी देता है।
तुम दुःख को अनुशासन समझकर सह लो;
परमेश्वर तुम्हें पुत्र जानकर तुम्हारे साथ बर्ताव करता है,
वह कौन सा पुत्र है, जिसकी ताड़ना पिता नहीं करता?
यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई,
तो तुम पुत्र नहीं, पर व्यभिचार की सन्तान ठहरे!”
इब्रानियों 12:6-8

क्या तुम्हें अपने जीवन का कोई ऐसा समय याद है,
जब परमेश्वर ने किसी विशेष पाप के लिए तुम्हें ताड़ना दी?


4. हर सच्चे विश्वासी को इस जीवन में उसकी सहायता के लिए पवित्र आत्मा दिया जाता है। परन्तु उसका एक शरीर भी है जो इस संसार का है। इसलिए हर विश्वासी के भीतर इन दोनों के बीच संघर्ष होता है। हमारी परीक्षा होती है कि हम संसार के समान जीवन और आत्मा की इस इच्छा के बीच चुनें, कि हम परमेश्वर के वचन के अनुसार जीएँ और उसकी इच्छा का पालन करें।
“पर मैं कहता हूँ, आत्मा के अनुसार चलो,
तो तुम शरीर की लालसा किसी रीति से पूरी न करोगे।

क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में
और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करता है,
और ये एक दूसरे के विरोधी हैं;
इसलिए कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ।”
गलातियों 5:16-17

क्या यह संघर्ष तुम्हारे भीतर है?


5. कोई भी सच्चा विश्वासी पाप को अपना अभ्यास नहीं बनाता। इसे पाप करने से न मिलाओ। पाप ऐसा काम है जो परमेश्वर की इच्छा के विरुद्ध हो। विश्वासी होते हुए भी हम बहुत बार बिना जाने पाप कर बैठते हैं। परन्तु पाप को अभ्यास बनाना कुछ और ही है। इसका अर्थ है परमेश्वर की इच्छा को जानना और जान-बूझकर उसके विरुद्ध चलते रहना, बदलने की किसी इच्छा या प्रयास के बिना।
“जो कोई परमेश्वर से जन्मा है
वह पाप नहीं करता;
क्योंकि उसका बीज उसमें बना रहता है:
और वह पाप कर ही नहीं सकता,
क्योंकि वह परमेश्वर से जन्मा है।”
1 यूहन्ना 3:9

“यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं,
तो अपने आपको धोखा देते हैं
और हम में सत्य नहीं।”
1 यूहन्ना 1:8

क्या तुम पाप को अपना अभ्यास बनाए हुए हो?


सारांश में, हमें अपने प्रति ईमानदार होना चाहिए। हमें सचमुच अपने ही हृदय में झाँककर अपने आप से पूछना चाहिए:

मुझे आशा है कि मैं तुमसे जल्दी फिर मिलूँगा।

तुम्हारा मित्र,
एक मसीही


सम्बन्धित लेख

← विषय-अध्ययन पर वापस जाएँ