बाइबल का अध्ययन करने के बहुत से तरीके हो सकते हैं। नीचे बताई गई विधि समूह में अध्ययन के लिए उपयोगी सिद्ध हुई है। यह बाइबल अध्ययन सभा के लिए अच्छी है: हर एक व्यक्ति पहले इसे अकेले करता है, और फिर सब मिलकर बताते हैं कि उन्होंने क्या सीखा। यह बाइबल की छोटी पुस्तकों के साथ करना अच्छा है (जैसे तीतुस, 1 और 2 पतरस, 1 और 2 तीमुथियुस, यहूदा आदि), और हर सप्ताह लगभग दस पद लिए जा सकते हैं।
बात को और स्पष्ट करने के लिए, उदाहरण के रूप में एक ऐसे समूह को लेते हैं जो 2 तीमुथियुस की पुस्तक का अध्ययन कर रहा है और सप्ताह में एक बार लगभग एक घण्टे के लिए मिलता है।
हर सप्ताह पूरी पत्री को जितनी बार हो सके, पढ़ो। पवित्रशास्त्र को बार-बार पढ़ने से पूरी पत्री का सन्दर्भ मन में बना रहता है, जबकि तुम हर सप्ताह छोटे-छोटे खण्डों को देखते हो।
कुछ लोगों ने बार-बार पढ़ते समय अलग-अलग अनुवादों का उपयोग करना सहायक पाया है।
बार-बार पढ़ने के साथ-साथ, पहली सभा की तैयारी के लिए हम अध्याय 1 का भावानुवाद करना चाहेंगे।
पवित्रशास्त्र को अपने शब्दों में लिखो। हम पूछते हैं: “हे प्रभु, तू यहाँ क्या कहना चाहता है?” इसका उद्देश्य “पवित्रशास्त्र के स्पष्ट अर्थ को खोजना” है।
अध्याय 1 के लिए हर एक को प्रति पद कम से कम एक सन्दर्भ-पद खोजने का प्रयत्न करना चाहिए, जो यह बताए कि उसने किसी बात का भावानुवाद एक विशेष तरीके से क्यों किया। सन्दर्भ-पदों की यह खोज हर एक को पवित्रशास्त्र की तुलना पवित्रशास्त्र से करने और अपनी निजी व्याख्या से बचने के लिए प्रोत्साहित करती है।
जब हर एक ने अध्याय का भावानुवाद कर लिया हो और सन्दर्भ-पद खोज लिए हों, तो उसे परमेश्वर के साथ अकेले रहने, प्रार्थना करने और पवित्रशास्त्र के इस खण्ड पर मनन करने के लिए समय निकालने का प्रयत्न करना चाहिए, और पूछना चाहिए: “हे प्रभु, इसका मुझसे क्या सम्बन्ध है?” परमेश्वर से पूछो कि क्या इसमें हैं:
इस समय का उद्देश्य परमेश्वर से पवित्रशास्त्र के इस खण्ड के ठोस, व्यावहारिक प्रयोग या प्रत्युत्तर माँगना होगा। इसके बारे में और जानकारी के लिए मनन पर लेख देखो।
साप्ताहिक सभाओं के दौरान, प्रार्थना के बाद सदस्य बारी-बारी से अपने भावानुवाद पढ़कर सुना सकते हैं, जबकि बाकी लोग ध्यान से सुनते हैं। उद्देश्य यह देखना है कि कहीं किसी ने पवित्रशास्त्र में कुछ जोड़ा या उसमें से कुछ घटाया तो नहीं। यहाँ भी हम केवल “पवित्रशास्त्र के स्पष्ट अर्थ” को ही खोजना चाहते हैं।
दूसरा, समूह को उस अध्याय के हर पद को एक-एक करके देखना चाहिए, और हर एक को अपने सन्दर्भ-पद बताने का अवसर देना चाहिए।
तीसरा, हर एक को वह व्यावहारिक प्रयोग बताने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जो परमेश्वर ने उस खण्ड पर मनन करते समय उसे दिखाया।
दूसरों के भावानुवाद, सन्दर्भ-पद और व्यावहारिक प्रयोग सुनने के बाद, फिर से लौटकर उस खण्ड को एक बार और देखना सहायक हो सकता है, यह देखने के लिए कि क्या कुछ और सीखने को है, जब यह अनुभव हो चुका हो कि “जैसे लोहा लोहे को चमका देता है”।
प्रेरितों के काम 17:11 (बिरीया के लोगों के विषय में) कहता है: